top of page
खोज करे

(((( प्रभु पर विश्वास ))))

ree

(((( प्रभु पर विश्वास ))))


एक आदमी जब भी दफ्तर से वापस आता, तो कुत्ते के प्यारे से पिल्ले रोज उसके पास आकर उसे घेर लेते थे क्योंकि वो रोज उन्हें बिस्कुट देता था।


कभी 4 कभी 5 कभी 6 पिल्ले रोज आते और वो रोज उन्हें पारलें बिस्कुट या ब्रेड खिलता था।


एक रात जब वो दफ़्तर से वापस आया तो पिल्लों ने उसे घेर लिया लेकिन उसने देखा कि घर मे बिस्कुट ओर ब्रेड दोनो खत्म हो गए है।


रात भी काफी हो गई थी, इस वक़्त दुकान का खुला होना भी मुश्किल था, सभी पिल्ले बिसकिट् का इंतज़ार करने लगे।


उसने सोचा कोई बात नही कल खिला दूंगा, ओर ये सोचकर उसने घर का दरवाजा बंद कर लिया,


पिल्ले अभी भी बाहर उसका इंतजार कर रहे थे। ये देखकर उसका मन विचलित हो गया,


तभी उसे याद आया की घर मे मेहमान आये थे, जिनके लिए वो काजू बादाम वाले बिस्किट लाया था।


उसने फटाफट डब्बा खोला तो उसमें सिर्फ 7-8 बिसकिट्स थे,


उसके मन मे खयाल आया कि इतने से तो कुछ नही होगा, एक का भी पेट नही भरेगा,


पर सोचा कि चलो सब को एक एक दे दूंगा, तो ये चले जायेंगे।


उन बिस्किट को लेकर जब वो बाहर आया तो देखा कि सारे पिल्ले जा चुके थे,


सिर्फ एक पिल्ला उसके इंतज़ार में अभी भी इस विश्वास के साथ बैठा था कि कुछ तो जरूर मिलेगा।


उसे बड़ा आस्चर्य हुआ।


उसने वो सारे बिस्किट उस एक पिल्ले के सामने डाल दिये।


वो पिल्ला बड़ी खुशी के साथ वो सब बिस्किट खा गया और फिर चला गया।


बाद में उस आदमी ने सोचा कि हम मनुष्यों के साथ भी तो यही होता है,


जबतक ईश्वर हमे देता रहता है, तब तक हम खुश रहते है उसकी भक्ति करते है उसके फल का इंतज़ार करते है,


लेकिन भगवान को जरा सी देर हुई नही की हम उसकी भक्ति पर संदेह करने लगते है,


दूसरी तरफ जो उसपर विश्वास बनाये रखता है, उसे उसके विश्वास से ज्यादा मिलता है।


दोस्तों, इसलिये अपने प्रभु पर विश्वास बनाये रखे, अपने विश्वास को किसी भी परिस्थिति में डिगने ना दे,


अगर देर हो रही है इसका मतलब है कि प्रभु आपके लिए कुछ अच्छा करने में लगे हुए है..!!

ree

 
 
 

टिप्पणियां

5 स्टार में से 0 रेटिंग दी गई।
अभी तक कोई रेटिंग नहीं

रेटिंग जोड़ें
Divya Drishti
white logo

हम आपके लिए प्रामाणिक लाल किताब पुस्तकों, उपकरणों और उपायों का विश्वसनीय स्रोत हैं, जिन्हें जीवन की चुनौतियों से उबरने में मदद करने के लिए सरल और प्रभावी ज्योतिषीय समाधानों के रूप में तैयार किया गया है। हमारे संग्रह में अनुभवी ज्योतिषियों द्वारा सुझाई गई असली लाल किताब ग्रंथ, यंत्र, टोटके और वस्तुएँ शामिल हैं, जिन्हें उनकी शक्ति और पवित्रता बढ़ाने के लिए वैदिक मंत्रों से विशेष रूप से अभिमंत्रित किया गया है।

किसी भी मार्गदर्शन और सहायता के लिए हमारी टीम सोमवार से शनिवार तक आपके लिए उपलब्ध है।

समय – सुबह 10 बजे से शाम 7 बजे तक

Call

+91 8053-766-775

+91-1666-233-233

Layer 1_2x.png
Location

रेलवे फाटक के पास, ग़ज़ल स्वीट्स के साथ, कोर्ट कॉलोनी, ओल्ड कोर्ट रोड, एम.सी. कॉलोनी, सिरसा, हरियाणा 125055

  • Instagram
  • Facebook
  • LinkedIn

© 2025 The Lal Kitab Office All Rights Reserved.

bottom of page