top of page
Search

भगवान से मुलाकात

ree

स्‍वामी राम एक कहानी कहा करते थे, वे कहते थे, एक प्रेमी था, वह दूर देश चला गया था। उसकी प्रियसी राह देखती रही। वर्ष आए, गए। पत्र आते थे उसके, अब आता हूं। अब आता हूं, अब आता हूं। लेकिन प्रतीक्षा लंबी होती चली गई और वह नहीं आया। फिर वह प्रियसी घबड़ा गई और एक दिन ही चल कर उस जगह पहूंच गई जहां उसका प्रेमी था। वह उसके द्वार पर पहूंच गई, द्वार खुला था। वह भीतर पहूंच गई।


प्रेमी कुछ लिखता था, वह सामने ही बैठ कर देखने लगी, उसका लिखना पूरा हो जाए। प्रेमी उसी को पत्र लिख रहा था, प्रेयसी को पत्र लिख रहा था। और इतने दिन से उसने बार बार वादा किया और टूट गया तो बहुत बहुत क्षमाएं मांग रहा था। बहुत बहुत प्रेम की बातें लिख रहा था, बड़े गीत और कविताएं लिख रहा था। जैसे कह अक्‍सर प्रेमी लिखते है। वह सब लिखे चला जा रहा था एक पन्‍ना, दो पन्‍ना, तीन पन्‍ना। प्रेमियों के पत्र पूरे तो होते ही नहीं। वे लंबे से लंबे होते चले जाते है। वह लिखते ही चला जा रहा है। उसे पता भी नहीं है कि सामने कौन बैठा है।


आधी रात हो गई तब वह पत्र कहीं पूरा हुआ। उसने आँख ऊपर उठाई तो वह घबड़ा गया। समझा कि क्‍या कोई भूत प्रेत, है। वह सामने कौन बैठा हुआ है? वह तो उसकी प्रेयसी है। नहीं नहीं लेकिन यह कैसे हो सकता है। वह चिल्‍लाने लगा कि नहीं नहीं, यह कैसे हो सकता है? तू यहां है, तू कैसे, कहां से आई?


उसकी प्रेयसी ने कहा: मैं घंटों से बैठी हूं और प्रतीक्षा कर रही हूं कि तुम्‍हारा लिखने काम बंद हो जाए तो शायद तुम्हारी आंख मेरे पास पहुंचे। और वह प्रेमी छाती पीट कर रोने लगा कि पागल हूं मैं। मैं तुझी को पत्र लिख रहा हूं और इस पत्र के लिखने के कारण तुझे नहीं देख पा रहा हूं और तू सामने मौजूद है। आधी रात बीत गई, तू यहां ही थी !


परमात्मा उससे भी ज्यादा निकट मौजूद है। हम न मालूम क्या क्या बातें किए चले जा रहे हैं। न मालूम क्या क्या पत्र लिख रहे हैं, शास्त्र पढ़ रहे हैं, न मालूम कौन कौन से विचार कर रहे हैं। कोई गीता खोल कर बैठा हुआ है, कोई कुरान खोल कर बैठा हुआ है, कोई बाइबिल पढ़ रहा है,


कोई नमो अरिहताणम् दोहरा रहा है, कोई नमो शिवाय कर रहा है। न मालूम क्या क्या लोग कर रहे हैं; और जिसके लिए कर रहे हैं, वह चारों तरफ हमेशा मौजूद है। लेकिन फुर्सत हो तब तो आंख उठे। काम बंद हो तो वह दिखाई पड़े, जो है।



ree

 
 
 

2 Comments

Rated 0 out of 5 stars.
No ratings yet

Add a rating
Rakesh soni
Nov 27
Rated 5 out of 5 stars.

Great 👌 😊


Like

Guest
Nov 27
Rated 5 out of 5 stars.

👍

Like
Divya Drishti
white logo

हम आपके लिए प्रामाणिक लाल किताब पुस्तकों, उपकरणों और उपायों का विश्वसनीय स्रोत हैं, जिन्हें जीवन की चुनौतियों से उबरने में मदद करने के लिए सरल और प्रभावी ज्योतिषीय समाधानों के रूप में तैयार किया गया है। हमारे संग्रह में अनुभवी ज्योतिषियों द्वारा सुझाई गई असली लाल किताब ग्रंथ, यंत्र, टोटके और वस्तुएँ शामिल हैं, जिन्हें उनकी शक्ति और पवित्रता बढ़ाने के लिए वैदिक मंत्रों से विशेष रूप से अभिमंत्रित किया गया है।

किसी भी मार्गदर्शन और सहायता के लिए हमारी टीम सोमवार से शनिवार तक आपके लिए उपलब्ध है।

समय – सुबह 10 बजे से शाम 7 बजे तक

Call

+91 8053-766-775

+91-1666-233-233

Layer 1_2x.png
Location

रेलवे फाटक के पास, ग़ज़ल स्वीट्स के साथ, कोर्ट कॉलोनी, ओल्ड कोर्ट रोड, एम.सी. कॉलोनी, सिरसा, हरियाणा 125055

  • Instagram
  • Facebook
  • LinkedIn

© 2025 The Lal Kitab Office All Rights Reserved.

bottom of page